अगर आप भविष्य देखना चाहते हैं तो भारत आइए: भारत में अमेरिका के राजदूत
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है, "अगर आप भविष्य देखना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं तो भारत आइए।" उन्होंने कहा, "अमेरिकी दूतावास के प्रमुख के तौर पर...मुझे हर एक दिन ऐसा करने का सौभाग्य मिला है।"