अगर आप मुझसे पूछते हैं कि भारत का कप्तान कौन होना चाहिए, तो मैं कहूंगा रोहित: सौरव गांगुली
रोहित शर्मा को भारतीय टीम के कप्तान पद से हटाने की मांग पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यदि आप मुझसे पूछें कि भारत का कप्तान और कोच कौन होना चाहिए, तो मैं कहूंगा रोहित और राहुल (द्रविड़) और यही सही है।" गांगुली ने कहा, "ऐसा कम-से-कम (वनडे) विश्व कप तक जारी रहेगा।"