अगर आप लोन की EMI समय से ना भर पा रहे हों तो क्या हैं आपके पास रास्ते?
कई बार शख्स नौकरी के चले जाने, स्वास्थ्य समस्याओं या अन्य संकट के कारण लोन की ईएमआई समय से नहीं भर पाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले बैंक से संपर्क करके किस्त होल्ड कराने का निवेदन कर सकते हैं। शख्स लोन की रीस्ट्रक्चरिंग/मोरेटोरियम (भुगतान स्थगन) व लोन टेन्योर बढ़ाने के साथ-साथ टॉप-अप लोन ले सकता है।