अगर आपने भी महाशिवरात्रि पर रखा है व्रत तो एक्सपर्ट की इन 3 बातों का ज़रूर रखें ध्यान
महाशिवरात्रि पर कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं और न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल के अनुसार, धार्मिक लाभ के साथ व्रत-उपवास से शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि व्रत के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, बार-बार चाय नहीं पीनी चाहिए और उपवास के बाद तला-भुना भोजन नहीं बल्कि हल्का भोजन करना चाहिए।