अगर आपने इसे अपने बगीचे में देख लिया तो क्या होगा: तस्वीर शेयर कर आईएफएस अधिकारी
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने X पर रविवार रात को एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "अगर आपने इसे अपने बगीचे में देख लिया तो क्या होगा!! अनुमान लगाइए, यह क्या है?" इसपर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "फंगस।" कई यूज़र्स ने इसे 'मशरूम' बताया। एक यूज़र ने लिखा, "इस फंगस को...डेड मैंस फिंगर्स कहा जाता है।"