अगर आरसीबी-सीएसके मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो क्या होगा?
आईपीएल 2024 की अंकतालिका में सीएसके 14-अंक और 0.528 के नेट रन-रेट के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि आरसीबी 12-अंक और 0.387 के नेट रन-रेट के साथ छठे नंबर पर है। अगर आरसीबी-सीएसके मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो आरसीबी 13 अंकों के साथ बाहर हो जाएगी जबकि सीएसके 15 अंकों के साथ प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी।