अगर ईरान मेरी हत्या करता है तो उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगाः ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर अधिक दबाव बनाने के लिए आदेश पर साइन करते हुए कहा है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की तो उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग ने नवंबर-2024 में आरोप लगाए थे कि चुनाव से पहले ईरान ने ट्रंप की हत्या की साज़िश रची थी जिसे नाकाम कर दिया गया था।