अगर ईशान किशन और रोहित शर्मा रन नहीं बनाएंगे तो मुंबई इंडियंस नहीं जीत सकती: आकाश
आईपीएल 2022 में लगातार 7-मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को लेकर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है, "वे कुछ भी कर के देख लें, अगर रोहित शर्मा और ईशान किशन रन नहीं बनाएंगे तो यह टीम जीत नहीं सकती।" गौरतलब है, गुरुवार को सीएसके के खिलाफ मैच में रोहित और ईशान दोनों डक (शून्य) पर आउट हो गए थे।