अगर एसआरएच-जीटी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो क्या होगा?
आईपीएल-2024 में गुरुवार को अगर एसआरएच-जीटी का मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। इसके बाद 15-अंक के साथ एसआरएच प्लेऑफ्स में पहुंच जाएगी जबकि जीटी 12-अंक के साथ आईपीएल-2024 से बाहर हो जाएगी। वहीं, प्लेऑफ्स की दौड़ में शामिल टीमों में से केवल सीएसके के पास एसआरएच को पछाड़ने का मौका होगा।