अगर कांग्रेस को मेरी ज़रूरत नहीं तो मेरे पास विकल्प मौजूद हैं: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि जनता राज्य और देश के विकास से जुड़े उनके विचारों और उनकी स्वतंत्र अभिव्यक्ति का समर्थन करती है। उन्होंने कहा, "पार्टी इसका इस्तेमाल करना चाहती है...तो मौजूद रहूंगा। अगर मेरी ज़रूरत नहीं तो...मेरे पास विकल्प हैं।" 'आपके और पार्टी के बीच सब ठीक है' पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कोई टिप्पणी नहीं।"