अगर किसी का वज़न धरती पर 50 किलोग्राम है तो अलग-अलग ग्रहों पर कितना होगा?
किसी व्यक्ति का वज़न अलग-अलग ग्रहों पर द्रव्यमान के कारण नहीं बल्कि गुरुत्वाकर्षण के अंतर के कारण बदलता है। अगर धरती पर किसी का वज़न लगभग 50 किलोग्राम है तो बुध व मंगल पर उसका वज़न 19 किलोग्राम होगा। वहीं, शुक्र ग्रह पर वज़न 45.5 किलोग्राम, बृहस्पति पर 126 किलोग्राम, शनि पर 53 किलोग्राम और नेपच्यून पर 56 किलोग्राम होगा।