अगर कप्तानी का मौका मिला तो KKR की अगुआई करने के लिए तैयार हूं: वेंकटेश अय्यर
ऑल-राउंडर वेंकटेश अय्यर के मुताबिक, अगर उन्हें आईपीएल 2025 में कप्तानी का मौका मिला तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की अगुआई करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से मैं तैयार हूं...कप्तानी सिर्फ एक पद है, मैं नेतृत्व में विश्वास करता हूं।" हालांकि, उन्हें अबतक किसी भी प्रतिस्पर्धी स्तर पर कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है।