अगर कश्मीर शांत करना है तो हम बिहारियों को सौंप दें: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा हिंदुओं को निशाना बनाए जाने पर शुक्रवार को कहा, "अगर कश्मीर शांत करना है तो हम बिहारियों को सौंप दें...सब ठीक हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "पूर्व में भी कहा था...'द कश्मीर फाइल्स' आतंकी साज़िश है...जिससे खौफ का माहौल बनाया जा रहा है...आतंकी वारदातों ने यह साबित कर दिया।"