अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा है कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्होेंने कहा, "वह कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रही हैं? वह बीजेपी को खुश करने के लिए ऐसी बातें कह रही हैं...वह बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करती हैं।"