अगर किसी सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया पर देख सकते हैं तो उसे देखने थिएटर क्यों जाएंगे: काजोल
ऐक्ट्रेस काजोल ने 'पिंकविला' से कहा है कि सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल ने सेलिब्रिटीज़ के स्टारडम को कम कर दिया है। उन्होंने कहा, "लोग अपनी पूरी ज़िंदगी सोशल मीडिया पर डाल देते हैं...आधे समय वह स्क्रीन पर...आधे समय सोशल मीडिया पर होते हैं।" बकौल काजोल, "अगर किसी को सोशल मीडिया पर देख सकते हैं तो...उन्हें देखने थिएटर क्यों जाएंगे।"