अगर कोई विधायक बिका नहीं होगा तो हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे: क्रॉस वोटिंग पर हिमाचल के सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कहा है, "हमारे (कांग्रेस) 40 विधायक हैं, अगर कोई बिका नहीं होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलेंगे।" कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य के 9 कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।