अगर चुनाव हार गया तो देश छोड़कर वेनेज़ुएला चला जाऊंगा: मस्क के इंटरव्यू में ट्रंप
अरबपति एलन मस्क के इंटरव्यू में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया है कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव हार जाते हैं तो अमेरिका छोड़कर वेनेज़ुएला चले जाएंगे। उन्होंने कहा, "अगर चुनाव में कुछ ऐसा (हार) हुआ तो यह 'हॉरर शो' होगा...तो फिर हम अगली बार वेनेज़ुएला में मिलेंगे जो हमारे देश की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित होगा।"