अगर ज़मानत मिली तो पोर्शा हादसे के आरोपी नीरव मोदी की तरह भाग जाएंगे: पुणे पुुलिस
पुणे पोर्शा कार हादसे में जांच अधिकारी एसीपी गणेश इंगले ने कोर्ट को बताया है कि अगर आरोपियों को ज़मानत मिली तो वे भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी और विजय माल्या की तरह देश छोड़कर भाग सकते हैं। उन्होंने 6 आरोपियों की ज़मानत याचिकाओं का विरोध करते हुए दावा किया कि ये प्रभावशाली व्यक्ति हैं और कई गवाह उनसे डरते हैं।