अगर जस्टिन ट्रूडो सरकार ने भारत पर प्रतिबंध लगाए तो भारत के किन फैसलों से हिल सकता है कनाडा?
राजनयिक विवाद के बीच कनाडा ने 'भारत पर प्रतिबंध लगाने की संभावना' सवाल पर कहा है, "सारे विकल्प...विचाराधीन हैं।" इंडिया टुडे के अनुसार, अगर प्रतिबंध लगे तो भारत 'कनाडा में भारतीय छात्रों के शिक्षा लेने से रोक', 'खालिस्तान समर्थक भारतीय मूल के कनाडाई नागरिकों के ओसीआई कार्ड रद्द करना' और 'कनाडाई आर्थिक संस्थान फ्रीज़' समेत कई फैसले ले सकता है।