अगर टी20 विश्व कप 2024 में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच बारिश से धुलता है तो क्या होगा?
टी20 विश्व कप-2024 में गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इस मैच के लिए कोई रिज़र्व डे नहीं है और अगर मैच बारिश से धुलता है तो सुपर-8 चरण के ग्रुप 1 की अंकतालिका में शीर्ष पर रहने के कारण भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। इंग्लैंड ग्रुप 2 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा था।