अगर ट्रंप 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में युद्ध नहीं होता: पुतिन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप संग लगभग 3 घंटे की बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर ट्रंप 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में युद्ध नहीं होता। उन्होंने कहा, "2022 में मैंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से कहा था कि स्थिति उस बिंदु तक नहीं लाई जानी चाहिए...जहां से वापसी संभव न हो।"