अगर ट्रंप ने क्यूबा पर हमला किया तो यह 'तीसरे विश्व युद्ध' की शुरुआत होगी: युगांडा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा क्यूबा को लेकर दी गई धमकियों के बीच युगांडा के आर्मी चीफ मुहूज़ी कैनेरुगाबा ने चेतावनी दी है कि अगर क्यूबा पर हमला हुआ तो यह 'तीसरे विश्व युद्ध' की शुरुआत होगी। मुहूज़ी ने कहा, "यदि उपनिवेशवादी और साम्राज्यवादी हमारे क्यूबा के भाई-बहनों पर हमला करते हैं तो...यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी।"