अगर टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से धुल गया तो क्या होगा?
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के स्टेडियम में आज (रविवार) टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। अगर मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर से विजेता का फैसला किया जाएगा। अगर मैच बारिश से धुला तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा और ऐसा होने पर भारत 3 अंकों के साथ ग्रुप ए में दूसरे व पाकिस्तान चौथे स्थान पर बरकरार रहेगा।