अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो इसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा: रूस

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है तो इसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा और यह विनाशकारी होगा। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए तो रूस एक 'असल खतरे' का सामना करेगा। यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने के बाद रूस का यह बयान आया है।

Load More