अगर दुनिया में युद्ध छिड़ जाए तो अमेरिका का लड़ाई जारी रखने के लिए 'प्रलयकारी' प्लान क्या है?
फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, पेंटागन, वैश्विक-युद्ध की स्थिति में अमेरिकी सैन्य-ठिकानों के बाहरी मदद के बिना कम-से-कम 90-दिनों तक काम करने की क्षमता वाली 'फोर्ट्रेस' योजना पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे संघर्ष के लिए तैयार रहना है, जिसमें बिजली ग्रिड/सप्लाई चेन/महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान हो सकता है। इससे सिविलियन-सिस्टम ठप होने पर सेना लड़ाई करती रहेगी।