अगर दम है तो वेरिफाइड पेज से ऐसा पोस्ट करें: सानिया मिर्ज़ा से शादी की अफवाहों पर शमी
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसे मीम किसी की पर्सनल लाइफ से जुड़े हो सकते हैं...इसलिए सोच-समझकर बनाना चाहिए। अगर दम है तो वेरिफाइड पेज से ऐसा पोस्ट करें फिर हम दिखाएंगे कि आप कितने पानी में हैं। दूसरे को गड्ढे में धकेलना आसान होता है।"