अगर देश को बाहर से निशाना बनाया गया तो भारत सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएगा: सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा, "आतंकवादी अगर भारत को बाहर से निशाना बनाते हैं तो हम सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे।" उन्होंने कहा, "भारत यह संदेश देने में सफल रहा कि आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा।" बकौल सिंह, पश्चिमी सीमा की तुलना में देश की पूर्वी सीमा पर वर्तमान में अधिक शांति व स्थिरता है।