अगर देशवासी 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बीच बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है, "हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे।" उन्होंने कहा, "अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा।"