अगर दोबारा मिला तो उसे गले लगा लूंगा: फैन को डांटने का वीडियो वायरल होने के बाद सनी देओल
एयरपोर्ट पर सनी देओल के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन पर चिल्लाने का वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में 'अगर वह उस फैन से दोबारा मिले तो क्या प्रतिक्रिया होगी' सवाल पर कहा, "मैं उसे गले लगाऊंगा और कहूंगा कि मेरा (चिल्लाने का) इरादा नहीं था।"