अगर धर्मांतरण नहीं रुके तो देश की बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जाएगी: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर धर्मांतरण नहीं रुके तो देश की बहुसंख्यक आबादी एक दिन अल्पसंख्यक हो जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि पूरे यूपी में एससी/एसटी और आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों का बड़े पैमाने पर ईसाई धर्म में अवैध धर्मांतरण हो रहा है। हाईकोर्ट ने धर्मांतरण कराने के आरोपी की ज़मानत याचिका ठुकराते हुए यह टिप्पणी की।