दुनिया की सारी चींटियां अगर गायब हो जाएं तो इकोसिस्टम प्रभावित होगा। मिट्टी में हवा-पानी पहुंचाने, जैविक कचरा हटाने, हानिकारक कीटों के नियंत्रण और बीज फैलाने में चींटियों की अहम भूमिका है। उनकी अनुपस्थिति से खाद्य शृंखला, खाद्य सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन पर असर पड़ सकता है। मिट्टी के सख्त होने से पौधों को पोषक तत्व सोखने में परेशानी होगी।