अगर धीरेंद्र शास्त्री नफरत फैलाने के मकसद से आएंगे तो इजाज़त नहीं देंगे: बिहार के शिक्षा मंत्री
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना में होने वाले कथा कार्यक्रम से पहले राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि अगर वह नफरत फैलाने के मकसद से बिहार आएंगे तो इसकी इजाज़त नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर शास्त्री बिहार आकर ऐसी कोशिश करेंगे तो बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तरह उन्हें जेल भी हो सकती है।