अगर नियोक्ता ने सरकार के पास TDS जमा नहीं किया तो क्या कर सकते हैं कर्मचारी?
अगर नियोक्ता (एंम्लॉयर) ने कर्मचारी का टीडीएस काटने के बावजूद उसे सरकार के पास जमा नहीं किया तो कर्मचारी https://contents.tdscpc.gov.in/ पर इसकी शिकायत कर सकता है। एकेएम ग्लोबल के टैक्स मार्केट्स हेड येशू सहगल के मुताबिक, आयकर विभाग इसके लिए एंम्लॉयर पर आईटी ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पेनल्टी या ब्याज लगा सकता है या कार्रवाई कर सकता है।