अगर नीतीश कुमार समर्थन वापस ले लें, तब भी कैसे सरकार बना सकती है 240 सीटों वाली बीजेपी?
लोकसभा चुनाव-2024 में बीजेपी की 240 सीटों सहित एनडीए ने 293 सीटें हासिल की हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली जेडीयू (12 सीटें) अगर एनडीए से अलग हो जाती है, तब भी बीजेपी 16 सीटों वाली टीडीपी, 7 सीटों वाली शिवसेना और अन्य दलों के सहयोग से 281 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी।