अगर नीतीश को बीजेपी परेशान कर रही थी, तो 2 साल से रुके हुए क्यों थे?: रविशंकर प्रसाद
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी परेशान कर रही थी तो वह 2 साल से रुके हुए क्यों थे? उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुआई में जीते थे...आज उन्होंने बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है।"