अगर पति-पत्नी निहारेंगे नहीं तो भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश कैसे बना रहेगा: मित्तल
ऑन्ट्रप्रेन्योर अनुपम मित्तल ने एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के 'पत्नी को कितना निहार सकते हैं' बयान पर कहा है, "लेकिन सर, अगर पति-पत्नी एक-दूसरे को नहीं निहारेंगे तो हम दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश कैसे बने रहेंगे।" वहीं, सुब्रह्मण्यन के बयान पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है कि उन्हें अपनी पत्नी को निहारना अच्छा लगता है।