अगर परिवार साथ है तो दूसरे लोग मायने नहीं रखते: अली फज़ल से शादी को लेकर ऋचा चड्ढा
ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने धर्म अलग होने के चलते अपनी और अभिनेता अली फज़ल की शादी का विरोध होने को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत की है। उन्होंने कहा, "आप अगर अपनी पसंद को लेकर अडिग हैं और परिवार आपके साथ है तो...दूसरे लोग मायने नहीं रखते।" उन्होंने आगे कहा, "प्यार में (धर्म या) किसी तरह का फिल्टर नहीं होता।"