अगर पुतिन खुद को मारना चाहते हैं तो उन्हें वही करना चाहिए जो हिटलर ने किया था: यूक्रेन
संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेनी प्रतिनिधि सर्गेय किस्लित्स्या ने रूसी परमाणु बलों को अलर्ट पर रखने के व्लादिमीर पुतिन के आदेश को 'पागलपन' बताया है। उन्होंने एडॉल्फ हिटलर की आत्महत्या का ज़िक्र कर कहा, "अगर पुतिन खुद को मारना चाहते हैं...तो उन्हें परमाणु शस्त्रागार...की ज़रूरत नहीं…उन्हें वही करना चाहिए...जो बर्लिन में उस व्यक्ति ने 1945 में एक बंकर में किया था।"