अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ गई होती तो पीएम 2-3 लाख वोटों से हार जाते: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली (यूपी) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी {लोकसभा चुनाव-2024 में} वाराणसी में जैसे-तैसे जीते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरी बहन (प्रियंका गांधी) वहां से लड़ गई होती तो आज प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।" पीएम वाराणसी से 1.52 लाख+ वोटों से जीते हैं।

Load More