अगर फिटमेंट फैक्टर 3 हो तो 8वें वेतन आयोग के तहत कितनी होगी सैलरी?
अगर 8वां वेतन आयोग फिटमेंट फैक्टर 3 लागू करता है तो सभी लेवल पर मिनिमम बेसिक पे तीन गुना हो जाएगी। लेवल-1 ₹18,000 से बढ़कर ₹54,000, लेवल-4 ₹76,500, लेवल-5 ₹87,600, लेवल-7 ₹1,34,700 और लेवल-8 ₹1,42,800 हो जाएगा। कर्मचारी यूनियनों ने फिटमेंट फैक्टर 3 की मांग की है लेकिन सरकार ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर को अंतिम रूप नहीं दिया है।