अगर फिल्म बनी तो वह उसमें होंगे: 'गोरखा' से अक्षय के निकलने की खबरों को खारिज कर आनंद
निर्माता आनंद एल. राय ने उनकी आगामी फिल्म 'गोरखा' से ऐक्टर अक्षय कुमार के निकलने की खबरों को खारिज करते हुए कहा है, "अगर हम फिल्म बनाएंगे तो अक्षय उसमें होंगे।" आनंद ने बताया कि फिल्म को तकनीकी समस्याओं के कारण पोस्टपोन किया गया है। उन्होंने कहा, "फिल्म करने से पहले कई तकनीकी चीज़ों को ठीक करना है।"