अगर बीजेपी के पास CM पद जाता है तो हमें गृह विभाग चाहिए: शिवसेना नेता संजय शिरसाट
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है कि अगर महाराष्ट्र में बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का पद जाता है तो उन्हें गृह विभाग चाहिए। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवसेना ने बीजेपी को गृह विभाग दिया था। गौरतलब है, मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी चर्चा के बीच शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे अपने गांव चले गए हैं।