अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा: कन्हैया कुमार
पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी के बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर लिखा, "अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो...हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा।" इससे पहले ममता बनर्जी ने रुझानों को लेकर कहा था कि बीजेपी फर्जी खबरें फैला रही है।