ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद भारत कैसे WTC फाइनल के लिए कर सकता है क्वॉलीफाई?
भारत-ऑस्ट्रेलिया का ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के चलते भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में सीधे क्वॉलीफाई करने के लिए मेलबर्न-सिडनी टेस्ट जीतने होंगे। अगर भारत 2-1 से सीरीज़ जीतता है तो उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूपड़ा साफ न हो। सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ हुई तो उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ जीत जाए।