अगर बांग्लादेश ने भारत को हराया तो बांग्लादेशी लड़के के साथ डेट पर जाऊंगी: पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सहर शिनवारी ने भारत-बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 मैच से पहले बांग्लादेशी खिलाड़ियों से भारत को हराने की अपील की है। सहर ने 'X' पर लिखा, "मेरे बांग्लादेशी बंधु हमारा बदला लेंगे..उन्होंने भारत को हरा दिया तो ढाका में बांग्लादेशी लड़के संग डिनर डेट पर जाऊंगी।" गौरतलब है, भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।