अगर 'बेशरम रंग' गाना हटाकर 'पठान' को रिलीज़ करना आसान है तो इसे हटा दें: आशा पारेख
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की पूर्व प्रमुख व दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा है कि उन्होंने 60-वर्षों में इंडस्ट्री की इतनी बुरी हालत नहीं देखी। उन्होंने कहा, "बगैर किसी रुकावट 'पठान' का रिलीज़ होना ज़रूरी है। रिलीज़ में अगर गाना (बेशरम रंग) परेशानी है तो हटा दें।" हालांकि, अभिनेत्री ने फिल्म पर विवाद को बुलिंग बताया है।