अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से नाम वापस लेता है तो कौन लेगा उसकी जगह?
भारत अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वॉलिफाई करने वाली 8 टीमों में से एक है। भारत ने वनडे विश्व कप-2023 में अपनी उच्च रैंक के आधार पर क्वॉलिफाई किया था। अगर वह टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है तो उसकी जगह श्रीलंका ले लेगा जो अपनी कम रैंक के कारण क्वॉलिफाई नहीं कर पाया था।