अगर भगवान राम पृथ्वी पर आए तो पीएम मोदी से पूछेंगे कि इतनी महंगाई क्यों है?: मनोज झा
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को कहा, "अगर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भगवान राम पृथ्वी पर आए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2-4 सवाल पूछेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "राम पूछेंगे कि युवाओं के लिए रोज़गार कहां है और देश में इतनी महंगाई क्यों है?" बकौल झा, आरजेडी का विश्वास सर्वधर्म समभाव में है।