अगर मैं आज अपना मोबाइल नंबर बेच दूं तो ₹3 करोड़ मिल जाएंगे: 'बिग बॉय टॉयज़' के जतिन आहूजा
'बिग बॉय टॉयज़' कंपनी के फाउंडर जतिन आहूजा ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "आज अगर मैं सिर्फ अपने मोबाइल नंबर्स, गाड़ी का नंबर और एक वेबसाइट का डोमेन बेच दूं तो मैं एक हफ्ते में ₹15 करोड़ का कलेक्शन कर लूंगा।" उन्होंने बताया, "मैंने अपना मोबाइल नंबर ₹1,10,000 में खरीदा था और आज इसकी वैल्यू ₹3 करोड़ मिल जाएगी।"