अगर मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा: कोलकाता की पिच को लेकर अजिंक्य रहाणे
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि अगर वह कोलकाता की पिच के बारे में कुछ बोलेंगे तो 'बवाल हो जाएगा।' उन्होंने कहा, "मुझे कोई दिक्कत होगी तो मैं आप लोगों के बजाय आईपीएल से बात करूंगा और संबंधित अधिकारियों से चर्चा करूंगा।" केकेआर को मंगलवार को एलएसजी से 4 रनों से हार मिली थी।